फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दस घंटे में दो बार फेल हुई टाउन हॉल बिजलीघर की सप्लाई, 10 हजार घरों ने झेला बिजली संकट

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर पेड़ की कटिंग करते विद्युत कर्मी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। भीषण गर्मी में टाउन हॉल बिजलीघर की सप्लाई दस घंटे के अंदर दो बार फेल हुई। इस कारण बिजलीघर से जुड़े 20 से अधिक मोहल्लों के करीब दस हजार घरों को सप्लाई नहीं मिल सकी। रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे फिर लाइन फेल हो गई, इस बीच तारों के आसपास आ रहे पेड़ों की डालियां काटने के लिए तीन घंटे तक बिजलीघर को बंद रखा गया।
विज्ञापन

टाउन हॉल बिजलीघर से अतरपुरा, गोल मार्केट, प्रेमपुरा, फायर स्टेशन, स्वर्ग आश्रम रोड, त्यागीनगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, कृष्णा गली, नवीकरीम, पक्का बाग, चंडी रोड, सर्राफा बाजार, बराही मोहल्ला, मंडी पाटिया, शिवपुरी, रेलवे रोड, पंजाबी कॉलोनी, रेवती कुंज, पटल नगर, राधापुरी, सूरज गंज, तारामिल कॉलोनी, नारायण गंज, पक्का बाग, भगवती गंज, इंद्रलोक कॉलोनी, किशन गंज को बिजली की सप्लाई मिलती है।

शनिवार की रात करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन की सप्लाई फेल हो गई। इस कारण पूरा बिजलीघर ठप हो गया। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं का घरों में रुकना मुश्किल हो गया। इस दौरान बिजलीघरों पर 100 से अधिक फोेन कॉल किए गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब दस बजे फिर से सप्लाई फेल हो गई। 10 हजार से अधिक घरों की आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच हाईटेंशन लाइन के करीब आ रही पेड़ों की डालियों को काटने का भी कार्य किया गया। करीब तीन घंटे तक बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा। वहीं, प्रीत विहार, दिल्ली रोड, पटना मुरादपुर, जसरूपनगर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी बिजली की समस्या बनी रही। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण उपकरण भी शोपीस बने रहे।

लाइन पर पेड़ की डालियां छूने से हो रहे थे फॉल्ट
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी का कहना है कि टाउन हॉल बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डालियां स्पर्श होने के कारण फॉल्ट हो रहा था। इन डालियों को कटवाकर, सप्लाई सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें