फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साइर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 5.47 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुर्जा पेच निवासी एक व्यक्ति के बचत बैंक खाते से साइबर ठगों ने 5.47 लाख रुपये निकाल लिए। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खुर्जा पेच निवासी धनश्याम दास ने थाना साइबर क्राइम में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 25 मार्च की शाम को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के बचत खाते से अचानक 547582 रुपये बिना उनकी जानकारी के निकाल लिए गए।
विज्ञापन

जब उन्हें इसकी जानकारी तो उन्होंने बैंक में संपर्क किया तो उन्हें अपने साथ साइबर ठगी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि वह किसी भी एप का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन उसके बाद भी उनका मोबाइल फोन या एकाउंट हैक कर उनकी धनराशि निकाल ली गई। पीड़िता ने सारे खाते फ्रीज करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें