फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की जासूसी: अनुष्का की फर्जी आईडी के हनी ट्रैप में तो नहीं फंस गया पूर्व सैनिक, प्रेम जाल में फंसाती हैं पाकिस्तानी महिलाएं

Sun, 10 Jan 2021 01:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
1 of 6
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश एंटी टेरोरिज्म स्कॉयड (यूपी एटीएस) की गिरफ्त में आया पूर्व सैनिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़ी किसी महिला हैंडलर से फेसबुक से माध्यम से संपर्क में बताया गया है। इससे पूर्व भी इसी प्रकार हनी ट्रैप में दूसरे सैनिकों को भी अनुष्का चोपड़ा नाम की एक फर्जी आईडी के माध्यम से फंसाने का प्रयास होता रहा है। कहीं सौरभ भी तो इसी अनुष्का के चक्कर में तो नहीं फंस गया। 
विज्ञापन

2 of 6
terrorist - फोटो : सांकेतिक चित्र
दरअसल, पाकिस्तान में अनुष्का चोपड़ा नाम से पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) महिलाएं सक्रिय हैं। वह सामरिक व रणनीतिक रूप से जुड़े लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर सैन्य जानकारी जुटाने का प्रयास करती है। जानकारों की मानें तो कुछ ऐसे ही सोशल मीडिया पर चल रहे प्रेम जाल में हापुड़ का पूर्व सैनिक भी 2014 में फंस गया। वह प्रेम में फंसकर देश की सामरिक जानकारी भेजता रहा। इसका अंदाजा स्वयं पूर्व सैनिक को भी नहीं रहा होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसी के चक्कर में सैनिक को 2020 में महज सात साल की नौकरी करने के बाद वीआरएस दिला दिया गया। उसके बाद भी वह लगातार देश व सैन्य जानकारी पीआईओ को भेजता रहा। पीआईओ के माध्यम से बैंक खातों में फंडिंग भी कराता रहा। अब यूपी एटीएस ने पूर्व सैनिक को दबोचा है।

4 of 6
सौरभ शर्मा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसी भी सक्रिय
खुफिया एजेंसी भी जनवरी 2020 में उत्तर प्रदेश के आंतकवाद-रोधी दस्ते को इस संबंध में आगाह कर चुकी है। इसी को लेकर डेजर्ट चेंज नामक ऑपरेशन कोड किया जा रहा है। जिससे देश के अंदर आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे लोगों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियां निगरानी कर सकें।
 
विज्ञापन

5 of 6
सौरभ शर्मा के गांव का हाल - फोटो : अमर उजाला
बिहूनी के ग्रामीणों में रोष
वहीं, गांव के पूर्व सैनिक के देशद्रोह से बिहूनी के ग्रामीणों में रोष है। शनिवार को पुलिस व एटीएस की दबिश के डर से गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दिनभर ग्रामीण पूर्व सैनिक को लेकर चर्चा करते दिखे। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए गांव में कोई जगह नहीं है। उनका कहना है कि देश के गद्दारों के लिए गांव में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत फंसाया जा रहा है
गांव बिहूनी निवासी पूर्व फौजी सौरभ शर्मा की एटीएस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का मिलनसार और खुशमिजाज युवा जिसे वह लोग देशभक्त समझते थे, देशद्रोही निकला। गांव में पूरे दिन सौरभ के बारे में ही चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व फौजी की इस करतूत से गांव ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम खराब हुआ है। वहीं युवाओं का कहना है कि बाहरी क्षेत्रों में नौकरी की तलाश में जाने पर उन्हें भी बदनामी का सामना करना पडे़गा। इधर एटीएस की गिरफ्त में आए पूर्व सैनिक सौरभ की मां का कहना है कि उसका बेटा देश सेवा करने के लिए सेना में भर्ती हुआ था। कहा कि बीमारी के चलते उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। जिसके बाद से बार-बार अधिकारियों द्वारा उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। बताया कि उसका बेटा देशद्रोही नहीं हो सकता। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें