फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ना क्रय केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला

Wed, 05 Mar 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार की दोपहर मेरठ मार्ग पर गांव नानपुर के गन्ना क्रय केंद्र के पास पेड़ पर लगे छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने हमला बोलकर कई किसानों और तौलकर्मियों को घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई और किसानों ने अपने वाहन भी रास्ते पर ही खड़े कर दिए।
विज्ञापन


दोपहर के समय तौलकर्मी गन्ने की तौल में व्यस्त थे। वहीं, कई किसान भी गन्ने लेकर वहां पहुंचे हुए थे। अचानक किसी कारण से पास के पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड वहां पहुंच गया। मधु मक्खियों ने कुछ ही देर में क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों और कर्मचारियों को डंक मारकर घायल कर दिया। वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, गन्ने की तौल काम भी बंद हो गया। मधुमक्खियों के डंक से सोनू, सुनील, सरजीत, राजेंद्र, विनोद, राकेश के साथ ही एक दर्जन से भी अधिक किसान व कई पशु भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें