फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज के लिए महिला को घर से निकाला

Wed, 05 Mar 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव मुरादपुर निवासी रोशन ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले गांव बक्सर निवासी फईम के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। दहेज की मांग पूरी न करा पाने पर आरोपी उसका उत्पीड़न करने लगे। वह वर्तमान में दो बच्चों की मां है। तीसरी बार गर्भवती होने पर आरोपियों ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जिससे इन्कार करने पर ससुरालियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति फईम, ससुर रहूब के अलावा सास और ननदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें