फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से ठप हुए चार फीडर

Mon, 08 Aug 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर के चार फीडर तीन घंटे तक ठप पड़े रहे। इससे दर्जनों मोहल्लों के हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली-पानी के लिए परेशान होना पड़ा। कारपोरेशन के कर्मचारियों ने कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक कर सप्लाई शुरू कराई।
विज्ञापन


दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर एक, तीन, पांच व सात को सप्लाई मोदीनगर रोड स्थित बिजलीघर से दी जाती है। रविवार रात करीब 9.15 बजे मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के पास 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया।

इससे दिल्ली रोड बिजलीघर के चारों फीडर बंद हो गए। फाल्ट से कसेरठ बाजार, गोपीपुरा, मोहल्ला खाई, कोठीगेट, गंज, छज्जुपुरा, मजीदपुरा, महेशपुरी, राजीव विहार, मजीदपुरा, कोटला मेवतियान, त्रिलोकीपुम, रफीकनगर, शंभुपुरा, मधुबन कालोनी, रघुवीर गंज,
विज्ञापन


गणेशपुरा, आर्यनगर, जवाहर गंज समेत मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड के दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई। रात में तीन घंटे तक हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी और मच्छरों से परेशान होना पड़ा।

इतना ही नहीं पानी की परेशानी का भी सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर सप्लाई शुरू कराई। इसके बाद ही भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिली। आए दिन फाल्ट की बढ़ता समस्या से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


अवर अभियंता साहब सिंह का कहना है कि ओवर लोडिंग के कारण लाइन में फाल्ट हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें