वकीलों ने नहीं किया कामकाज नहीं किया
- फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच की मांग के समर्थन में वकीलों ने कामकाज नहीं किया। जिससे वादकारियों समेत जरूरी काम से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर लंबे अरसे से आंदोलन करती आ रही केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को वकीलों ने अदालतों में काम नहीं किया।
तहसील मुख्यालय पर मीटिंग करने के बाद बार अध्यक्ष सुबोध त्यागी और सचिव शांतनु तोमर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अमरपाल सिंह, बलराज त्यागी, सतेंद्र चौधरी, ओमपाल मावी, सुरेंद्र नागर, नरेश गिल ने
आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार वादकारियों समेत वकीलों के हित की खुली अनदेखी करती आ रही हैं। वेस्टर्न यूपी में हाईकोर्ट बैंच न बनने से वादकारियों को इलाहाबाद आने जाने में सैकड़ों मील लंबा सफर करना पड़ता है,
जिसमें समय और पैसे की अनावश्यक बर्बादी होती है। ठाकुर रोहताश, सुहेल आलम, मनोज गोयल, हेमंत गौड़, कृपाल चौहान, रिजवान अहमद, कलीम खान, कुंवर जहीर, राजेंद्र चौहान समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे।