फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हेलमेट पहनकर आए व्यक्ति ने बैंक अधिकारी की कार में लगाई आग

Tue, 11 Mar 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी में हेलमेट पहनकर आए कार सवार व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी बैंक अधिकारी की कार में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी दिल्ली रोड की तरफ भाग गया। इस घटना से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी देवेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि वह गांव उपैड़ा स्थित केनरा बैंक की शाखा में फील्ड ऑफिसर हैं। वह अपना घर कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता के मकान में किराए पर रहते हैं। सोमवार की रात उन्होंने अपनी कार मकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद हेलमेट पहनकर एक व्यक्ति उनकी कार के पास आया। इस दौरान आरोपी ने उनकी कार में आग लगा दी थी। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया था। इसके बाद कार को इर्द गिर्द घुमाने के बाद आरोपी दिल्ली रोड की तरफ भाग गया था। मोहल्ले में बढ़ती घटनाओं को लेकर मोहल्लेवासियों ने इससे पहले भी एएसपी को ज्ञापन दिया था। एएसपी ने मोहल्लेवासियों को यहां पुलिस पिकेट बनाने व गश्त बढ़ाने का आश्वासन भी दिया था।
मोहल्ला निवासी अनिल त्यागी, जयप्रकाश सैनी, तेजपाल सिंह, आनंद शर्मा व राजेंद्र मित्तल ने मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने की मांग की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें