फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश बनी मुसीबत, मुख्य मार्ग और बाजार जलमग्न

Tue, 29 Jul 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बारिश के कारण मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। करीब ढाई घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश के कारण लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी होने से लंबा जाम लग गया। जलभराव के कारण लोगों का पैदल निकलना तक दुश्वार हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे धीमी बारिश शुरू हुई। करीब सवा 11 बजे से तेज बारिश होने लगी। जो दोपहर करीब दो बजे तक रुक-रुककर होती रही। बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। मुख्य मार्गों, बाजारों और मोहल्लों में एक-एक फीट तक पानी भर गया। इसके कारण लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। बारिश रुकने के करीब आधा घंटे बाद तक लोगों को जलभराव से मुसीबत झेलनी पड़ी। बारिश के कारण वाहनों की गति रुक गई। गढ़ रोड, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला पर जलभराव से जाम लग गया।

शहर के मीनाक्षी रोड, सीएचसी के बाहर व अंदर, गढ़ रोड, अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, रेलवे रोड, फ्री गंज रोड आदि क्षेत्र में जलभराव हुआ। बारिश के बाद सड़कों पर गंदगी व कीचड़ होने से सबसे ज्यादा परेशानी हुई। हालांकि, पिछले तीन दिन से पड़ रही गर्मी से जरुर राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि शहर में कोई ज्यादा जलभराव नहीं हुआ था। लोगों से अपील है कि वह पॉलिथिन सड़कों और नालों में न डालें। पॉलीथिन नालों में होने के कारण जलनिकासी बाधित होती है।
विज्ञापन




इन मोहल्लों में हुआ जलभराव

मोहल्ला भीमनगर, न्यू अशोक नगर, साकेत कालोनी, हरजसपुरा, शिवनगर, एलएन रोड, सुभाष नगर, आर्य नगर, रघुवीर गंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, सिकंदर गेट, गोपीपुरा और अन्य मोहल्लों में जलभराव हुआ। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें