फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर बिगड़ी तबीयत तो तत्काल मिलेगा इलाज

Fri, 10 Feb 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान के दौरान वोटर या मतदान कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल इलाज मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बूथों के आसपास 22 एंबुलेंस तैनात करने का निर्णय लिया है। इनमें डॉक्टर और जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर भी 24 घंटे डॉक्टर व स्टाफ मौजूद होंगे।
विज्ञापन


शनिवार को जिले के 917 बूथों पर मतदान होगा। मतदान के समय बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग जाती हैं। ऐसे में किसी मतदाता को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो, इसकी योजना स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने तैयार कर ली है।

बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से सीएमओ ने जिला स्तर पर एक टीम का गठन किया है। यह टीम बूथों पर विशेष नजर रखेगी। इसके अलावा 22 एंबुलेंस मय कर्मचारियों के 24 मुस्तैद रहेंगी। सीएचसी, पीएचसी और एडिशनल पीएचसी पर भी चिकित्सक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि मतदान के दौरान मतदाताओं को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा इंतजाम कर लिया गया है। एंबुलेंस, चिकित्सक 24 घंटे तैनात रहेंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें