फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गो सेवा प्रबंधन के लिए हापुड़ को प्रदेश में उत्तम पुरस्कार मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लखनऊ के गन्ना संस्थान ऑडिटोरियम में बुधवार को छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर की श्री पंचायती गोशाला में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रधान सुरेश गुप्ता को प्रदेश में प्रथम आने पर उत्तम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने प्रदेश की गोशालाओं का निरीक्षण किया था। इस दौरान गोवंशों के रख-रखाव, डेयरी, भूसा रखने की जगह, गोमूत्र व गोबर का निपटारा आदि को देखा था। इस पर हापुड़ की श्री पंचायती गोशाला में बेहतर व्यवस्थाएं मिलने पर बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समिति के प्रधान सुरेश गुप्ता को बुलाकर सम्मानित किया।
सुरेश गुप्ता ने बताया कि गोशाला में गोवंशों के लिए भूसे का गोदाम, डेयरी का संचालन, गोबर से खाद बनाना, खेती करना, शवदाह गृह, लेबर गोदाम आदि की बेहतर व्यवस्थाएं मिलने पर गोशाला को यह पुरस्कार मिला है। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता और कैप्टन विकास गुप्ता आदि ने उत्तम कार्य के लिए समिति का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें