फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे डू चैंपियनशिप में हापुड़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई इंटरनेशनल शोतोकाई कराटे चैंपियनशिप में जिले के 6 छात्रों ने परचम लहराया है। पुष्पदेश शर्मा और ओजस्व शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन


 शोताकाई कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष विदित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता दिल्ली में 2-3 दिसंबर तक हुई। इसमें भारत समेत अमेरिका, रूस, श्रीलंका, नेपाल के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

अंडर 17 आयु वर्ग में पुष्पदेव शर्मा और अंडर 11 आयु वर्ग में  में ओजस्व शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर 16 में गुरूशरण सिंह, 67 किलोग्राम भार वर्ग में लोकेश कुमार ने सिल्वर और अंडर 9  में राधिका शर्मा, अंडर 15 आयु वर्ग में पुलकित गर्ग ने ब्राउंज पदक जीत जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को शोतोकाई कराटे डू एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और कराटे प्रशिक्षक विदित कुमार ने सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें