फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कुश्ती में छाए हापुड़ के खिलाड़ी

Wed, 15 Feb 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
छाए हापुड़ के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में आयोजित पांच दिवसीय 36वीं बालक फ्री स्टाइल व ग्रीकोरोमन और 20वीं बालिका फ्री स्टाइल सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हापुड़ के पहलवानों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने द्वितीय व बालक टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी ने बताया कि यह प्रतियोगिता चित्तूर में 8 से 12 फरवरी तक चली। उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने कड़े मुकाबले के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसमें 52 किलोग्राम भार वर्ग में आरजू तोमर ने प्रथम, 56 किलोग्राम में भारती बघेल, आराधना यादव ने द्वितीय, 38 किलोग्राम में रजनी लता, 43 किलोग्राम में सविता, 46 किलोग्राम में निशा तोमर व 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु गुर्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रामकुमार त्यागी (प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम) ने बताया कि चैंपियनशिप में बालक टीम तीसरे स्थान पर रही। इसमें 42 किलोग्राम भार वर्ग में अरशद ने स्वर्ण, 54 किलोग्राम में सुरेंद्र यादव ने फ्री स्टाइल में स्वर्ण,

इसी भार वर्ग में अनिल कुमार कश्यप ने कांस्य, 58 किलोग्राम में मुलायम सिंह यादव ने फ्री स्टाइल में रजत, 63 किलोग्राम में अरविंद यादव ने रजत, 69 किलोग्राम में गौरव बालियान ने स्वर्ण व 69 किलोग्राम भार वर्ग में बबलू ने कांस्य पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया।

हापुड़ आगमन पर टीम का स्वागत करने वालों में डा.सुदर्शन त्यागी, आरसी त्यागी, वरूण त्यागी, रामकेश मित्तल, अमित गोयल, दीपक त्यागी, कंचन केहर, दिनेश शर्मा, कविता शर्मा, पूनम चौधरी, चारू केहर, संध्या अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें