फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूल की छत से धक्का देकर की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या

सार

नलकूप की छत से धक्का देकर की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या पिलखुवा।सीओ पिलखुवा वरूण मिश्रा ने बताया कि बड़ौदा हिंदूवान निवासी रविंद्र पहलवान थाने का टॉप टेन अपराधी होने के साथ हिस्ट्रीशीटर भी था।जिसके चलते अजीत ने रविंद्र पहलवान को छत से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नलकूप की छत से धक्का देकर की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या
विज्ञापन

पिलखुवा। हिस्ट्रीशीटर किसान रविंद्र पहलवान की उसी के साथी ने नलकूप की छत से धक्का देकर हत्या की थी। शराब पीने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते साथी ने रविंद्र को छत से धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी अजीत को गिरफ्तार किया है।
सीओ पिलखुवा वरूण मिश्रा ने बताया कि बड़ौदा हिंदूवान निवासी रविंद्र पहलवान थाने का टॉप टेन अपराधी होने के साथ हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस ने शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर रविंद्र का रेलवे लाइन के पास स्थित नलकूप से लहूलुहान अवस्था में शव बरामद पर किया था। मृतक के भाई ने गांव निवासी अजीत के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीएम रिपोर्ट में सिर, माथे पर चोट लगने एवं पसली टूटने के कारण मौत होना आया था। सीओ ने बताया कि पुलिस विवेचना में प्रकाश में आया कि मृतक रविंद्र पहलवान और उसके साथी अजीत ने बृहस्पतिवार की रात नलकूप की छत पर जमकर शराब पी थी। रविंद्र द्वारा शराब का अधिक सेवन करने से नशा ज्यादा हो गया था। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते अजीत ने रविंद्र पहलवान को छत से धक्का दे दिया। नलकूप पर बनी बैंच का किनारा माथे में घुसने और पसली टूटने के कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पकड़ा जाता तो शायद बच जाता रविंद्र
सीओ पिलखुवा वरूण मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश है। इसी के चलते रविंद्र की मौत से दो दिन पहले पुलिस उसकी तलाश में गई थी। लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस से बचने के लिए वह गांव में नहीं रहता था, अधिकांश वह नलकूप या बाहर रहता था। अगर पुलिस उसे उस दिन पकड़ लेती तो, शायद बच जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें