फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग पूर्व उपाध्यक्ष ने पूठ घाट का निरीक्षण किया

सार

नीति आयोग पूर्व उपाध्यक्ष ने पूठ घाट का निरीक्षण कियागढ़मुक्तेश्वर।नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने गंगा ग्राम पूठ में चल रहे विकास और सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने ठेकेदार से कहा कि बोल्डर पत्थर से कार्य करना उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग पूर्व उपाध्यक्ष ने पूठ घाट का निरीक्षण किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने गंगा ग्राम पूठ में चल रहे विकास और सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके बाद मां गंगा की पूजा कर क्षेत्र व देश में खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

डॉ. राजीव कुमार कनाड़ा से आए प्रतिनिधि मंडल के साथ रविवार को देश के प्रथम गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ पहुंचे। जहां उन्होंने नव निर्मित घाट का निरीक्षण किया। इसके अलावा पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे अन्य विकास व सुंदरीकरण कार्यों की भी जांच की। कुछ दिन पहले पूठ में गंगा किनारे बनाए जा रहे पार्क की दीवार गिरने के कारणों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि बोल्डर पत्थर से कार्य करना उचित रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि पत्थर इस प्रकार लगाएं कि उनमें गैप ना रहे। इसके अलावा जाल से भी बांधा जाए। ताकि दीवार और पिलर गिरने की संभावना समाप्त हो सके। जिसके बाद उन्होंने गंगा तट पर पहुंचकर मां गंगा की पूजा की। पुरोहित पंडित अमर चंद शर्मा ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर संजय विद्यार्थी, भारत भूषण गर्ग, महेश केवट, मूलचंद आर्य, डॉ. विनीता शंकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें