फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा संचालक से 1.47 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा संचालक से 1.47 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

पिलखुवा। ईट भट्ठा संचालक से शातिर ने 1.47 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
गांव आजमपुर दहपा निवासी राशिद ईंट भट्ठा संचालक है। शनिवार को उसने थाने में तहरीर दी जिसमें बताया कि 22 अगस्त को उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई, जिसने अपने को चिकित्सक बताते हुए ईंट खरीदने की बात की। उसने कहा कि उसका पुत्र फौज में है, जो ऑनलाइन पेमेंट करेगा। राशिद ने बताया कि इसके बाद कुछ देर बाद उसके पास दोबारा फोन आया और आरोपी ने अपने को फौज बताया और कहा कि उसके खाते से पैसे तभी ट्रांसफर हो पाएंगे, जब वह उनके खाते में कुछ पैसे भेजेगा। इस पर राशिद ने उसके खाते में पांच रुपये ट्रांसफर किए तभी राशिद के खाते में दस रुपये आ गए। आरोप है कि इसी प्रकार शातिर ने भट्ठा संचालक को गुमराह कर तीन बार में 1.47 लाख रुपये उसके खाते से ट्रांसफर करा लिए। रुपये खाते में नहीं आने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोन नंबर की सीडीआर निकाली जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें