फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने सास को पीटा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दामाद ने सास को पीटा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। मोहल्ला अशोक नगर में ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद में दामाद ने सास की पिटाई कर दी, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ससुर ने दामाद और उसके भाई के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी धर्मवीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पुत्री ज्योति की शादी मोहल्ले के ही प्रवीन कुमार के साथ हुई है। गत पांच अगस्त को ज्योति अपने मायके में थी। इसी बीच दामाद प्रवीन घर पर आया हुआ था और ज्योति से महिला ग्रुप पर लोन लेने के लिए फार्म भरने का दबाव बनाने लगा। जिसका विरोध करने पर प्रवीन ने ज्योति की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि बीच बचाव कराने पहुंची सास शारदा की भी आरोपी ने पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट के दौरान शारदा बेहोश हो गई। पुलिस की मौजूदगी में परिवार के सदस्यों ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने महिला को मेरठ रेफर कर दिया। गत 12 अगस्त को महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि गत तीन अगस्त को आरोपी प्रवीन ने अपने भाई नितिन के साथ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि मामले में धर्मवीर की तहरीर पर प्रवीन और उसके भाई नितिन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें