फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 करोड़ से बनेंगे तीन नए बिजलीघर और 17 की क्षमता बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
500 करोड़ से बनेंगे तीन नए बिजलीघर और 17 की क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन

हापुड़। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए ऊर्जा निगम ने जिले के लिए 500 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें 382 नए ट्रांसफार्मर और 17 बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि होगी वहीं 142 किलोमीटर विद्युत लाइन अपग्रेड होगी, फॉल्ट से बचने के लिए डॉग कंडेक्टर लगेंगे और तीन नए बिजलीघर भी बनेंगे। इसके अलावा एक हजार से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी।
शासन से जिले को 24 घंटे आपूर्ति दिए जाने के आदेश हैं। लेकिन संसाधन कम होने के कारण पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस संकट से उबरने के लिए रिवैम्प्ड योजना लागू की गई है। इस योजना से ऊर्जा के क्षेत्र में कायाकल्प होगा। ओवर लोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी, साथ ही लो वोल्टेज भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन

योजना में तीन नए बिजलीघर भी प्रस्तावित किए गए हैं, हालांकि इनकी जमीन तलाश की जा रही है। 5 एमवीए क्षमता के 17 बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाकर दोगुनी की जानी है। इन बिजलीघरों पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
इस क्षमता के लगेंगे नए ट्रांसफार्मर
क्षमता प्रस्तावित लगने वाले ट्रांसफार्मर
25 केवीए 71
63 केवीए 88
100 केवीए 124
250 केवीए 70
400 केवीए 29
- इन ट्रांसफार्मर की होगी क्षमता वृद्धि-
* 25केवीए क्षमता वाले 528 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 63केवीए होगी।
* 63केवीए क्षमता वाले 205 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 100केवीए होगी।
* 100 केवीए क्षमता वाले 201 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 250केवीए होगी।
* 160 केवीए क्षमता वाले 24 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 250केवीए होगी।
* 250 केवीए क्षमता वाले 88 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 400केवीए होगी।
-विद्युत लाइन होंगी अपग्रेड
* 33केवी क्षमता की 26 किलोमीटर लाइन अपग्रेड होगी।
* 33केवी क्षमता की 4 किलोमीटर अंडरग्राउंड लाइन अपग्रेड होगी।
*11केवी क्षमता की 112 किलोमीटर ओवरहेड लाइन अपग्रेड होगी।
इन बिजलीघरों की होगी क्षमता वृद्धि-
हापुड़ डिवीजन के कैली, जसरूपनगर, धीरखेड़ा, मोदीनगर रोड, उबारपुर, किल्होड़ा, सपनावत, पटना मुरादपुर, लालपुर, रामपुर, प्रीत विहार, वझीलपुर बिजलीघर की क्षमता वृद्धि होगी।
विज्ञापन

कोट-
बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफार्मर और क्षमता वृद्धि के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर, शासन में भेज दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा, शहर, गांवों को भरपूर आपूर्ति मिल सकेगी।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें