फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा गेट के सामने किराना व्यापारी से 40 हजार की लूट

विज्ञापन
लूट के बाद थाने में बैठा किराना व्यापारी संजू। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
खेड़ा गेट के सामने किराना व्यापारी से 40 हजार लूटे
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गेट के सामने सोमवार को एक किराना व्यापारी से 40 हजार रुपये लूट लिए गए, लेकिन पुलिस इसे रोडरेज और मारपीट से जुड़ा मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी संजू गांव में किराना की दुकान करने साथ आटा चक्की भी चलाता है। संजू ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे वैन में सामान लादकर हापुड़ की तरफ जा रहा था। हापुड़ में उसे तेल व्यापारी को 40 हजार रुपये देने थे । आरोप है कि जैसे ही वह खेड़ा गेट के सामने पहुंचा तभी पीछे से आए स्कूटी सवार दो युवकों ने पिटाई कर उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर एक युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने का दबाव बना रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि व्यापारी द्वारा लगाया जा रहा लूट का आरोप निराधार है। रोडरेज के चलते व्यापारी और स्कूटी सवारों के बीच हाथापाई होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें