फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी से बाइक सवारों बदमाशों ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी से बाइक सवारों बदमाशों ने छीना मोबाइल
विज्ञापन

पिलखुवा। फरीदाबाद स्थित एक बैंक के बीमा विभाग की यूनिट हैड से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के समय पीड़िता ऑटो में सवार थी। आरोप है कि ऑटो चालक भी बदमाशों का साथी है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हापुड़ की आनंद विहार एचपीडीए कॉलोनी निवासी आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि गत 14 मई को वह फरीदाबाद स्थित बैंक की शाखा से गाजियाबाद पहुंची। जहां से वह बस नहीं मिलने पर हापुड़ जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। मसूरी में ऑटो चालक ने दो सवारियों को यह कहकर उतार दिया था कि वह हापुड़ नहीं जा रहा है। इसके बाद वह ऑटो को लेकर हापुड़ चल दिया, जैसे ही ऑटो अनवरपुर कट के पास के पहुंचा तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और आकांक्षा से उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन मोबाइल फोन संबंधित दस्तावेज नहीं होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण उनके पिलखुवा आने से पहला है, बुधवार को मामला उनके संज्ञान में आया है और तभी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें