फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर के एक मोहल्ला निवासी फोटोग्राफर ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को आरोपी की दोनों पत्नियां एक साथ पिलखुवा थाने पहुंच गई, जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने मामला धौलाना थाना क्षेत्र से संबंधित बताकर दोनों को वहां से भेज दिया।
विज्ञापन

धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति करीब दस साल पहले दिल्ली में फोटोग्राफर की दुकान करता था। उसी दौरान उसकी शादी दिल्ली निवासी एक युवती के साथ हो गई। शादी के उपरांत महिला ने एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। दंपती में आपसी विवाद के चलते मामला दिल्ली न्यायालय में पहुंच गया, जो अभी भी विचाराधीन है। इसी बीच फोटोग्राफर दिल्ली में दुकान बंद पर अपने गांव आ गया, और यहां पर दुकान करने लगा। आरोप है कि इस बीच फोटोग्राफर ने पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दूसरी शादी कर ली। बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ पिलखुवा थाने पहुंची दोनों महिलाओं ने हंगामा करते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी की पहली पत्नी का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, अभी तक तलाक नहीं हुआ है, नियमानुसार दूसरी शादी गैरकानूनी है। वहीं दूसरी महिला का कहना है कि फोटोग्राफर ने स्वंय को अविवाहित बताते हुए उसके साथ शादी की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी फोटोग्राफर धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, इसी के चलते दोनों महिलाओं को वहां भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें