पिता ने नहीं दिलाया मोबाइल, युवक ने फंदा लगाकर दी जान
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में पिता की डांट के क्षुब्ध होकर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजा है।
बिहार प्रदेश के जनपद छपरा के मसरता थानांतर्गत गांव पंचखेड़ा निवासी पिंटू ठाकुर हाईवे स्थित क्रेन की फैक्टरी में नौकरी करता है। उसकी पत्नी और बच्चे फैक्टरी स्थित आवास में साथ रहते है। शुक्रवार की शाम उसके पुत्र हिमांशु ने अपने पिता से मोबाइल दिलाने को कहा, जिस पर उसने डांट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर हिमांशु ने कमरा में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत बताई गई है। उन्होंने बताया कि पिता द्वारा मोबाइल नहीं दिलाए जाने और डांटने से क्षुब्ध होकर हिमांशु ने आत्महत्या की थी। इस बाबत अभी तक किसी के थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।