फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पर जमीन और मकान कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पर जमीन और मकान कब्जाने का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। दो दिन पूर्व पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल बदमाश शंकर तोमर पर परिवार के ही एक व्यक्ति की जमीन और मकान को जबरन कब्जाने का आरोप लगा है। पीड़ित युवती ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
किराना के थोक युवा व्यापारी मयंक मित्तल हत्याकांड के मामले में बुधवार शाम मुठभेड़ के बाद गांव हिंडालपुर निवासी शंकर तोमर और चंडी मंदिर के पास निवासी उमेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को एक युवती थाने पहुंची, उसने बताया कि वह शंकर की रिश्ते में बुआ लगती है। वह पांच बहन है, जिसमें से चार की शादी हो चुकी है। उसके पिता सुंदर और माता की करीब दस साल पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन के पास उसकी ससुराल में रहती है। आरोप है कि माता-पिता की मौत के बाद शंकर ने उनकी करीब आठ बीघा कृषि भूमि और मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। शिकायत करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। इस बाबत पीड़ित द्वारा सिविल न्यायालय में वाद दायर किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। वहीं पीड़िता ने न्यायालय में भी वाद दायर किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें