फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी पर हमला मामला : एक और गिरफ्तार, इसी ने 24 हजार में सचिन को बेची थी पिस्टल

Sat, 12 Feb 2022 05:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

आरोपी ने सचिन को 24 हजार रुपये में एक पिस्टल देन का आरोप स्वीकार किया है। पुलिस की माने तो आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। पूछताछ जारी है अभी और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए जान लेवा हमले के मामले में आरोपी सचिन को पिस्टल मुहैया कराने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सचिन को 24 हजार रुपये में एक पिस्टल देन का आरोप स्वीकार किया है। पुलिस की माने तो आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, वह अलग-अलग स्थानों से पिस्टल खरीदना बता रहा है। पूछताछ जारी है अभी और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर गत तीन फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तोहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में शामिल गाड़ियों पर दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। हमले के दौरान ओवैसी अपने समर्थकों के साथ मेरठ के किठौर में चुनावी सभा करके दिल्ली लौट रहे थे।

हमले की सूचना ओवैसी ने ट्विटर पर डालते ही लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मामला गूंठ उठा। हालांकि पुलिस ने चार फरवरी को हमला के आरोपी सचिन और शुभम को गिरफ्तार कर जेल दिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में हथियार मेरठ के मुडांली से खरीदना बताया था। तभी से पुलिस आरोपियों को हथियार सप्लाई कराने वाले की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की गिरफ्ताीर के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने मेरठ के थाना मंडाली क्षेत्र के गांव नगलामठ निवासी आलिम को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरापी 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट में वांछित था, वह शातिर अपराधी है। पूछताछ में आरोपी ने सचिन को एक पिस्टल 24 हजार स्पये में देने का अपराध स्वीकार किया है। प्रत्येक अधिकारी को अलग-अलग स्थान से पिस्टल खरीदना बता रहा है। आरोपी के मोबाइल नंबर की सीडीआर के आधार पर अवैध हथियार बेचने वाले और इसके द्वारा पिस्टल खरीदने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें