फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सकों पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सकों पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। पबला रोड स्थित सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर मरीजों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने सीएमओ से शिकायत की है।
शहर की पबला-मुकीमपुर रोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आसरा कॉलानी बनी हैं। इसमें करीब 95 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के सामने ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला सीमा देवी ने बताया कि गत शुक्रवार को अपनी जांच, वजन और ब्लड प्रेशर चैक कराने के लिए अस्पताल गई थी। लेकिन, चिकित्सकों ने वजन और ब्लड प्रेशर की मशीन नहीं होनेे की बात कहकर उसे अस्पताल से जाने को कहा। आरोप है कि महिला द्वारा विरोध करने पर चिकित्सकों द्वारा अभद्रता की गई।
मधु देवी ने बताया कि एलर्जी की दवा लेने के लिए वह कई बार अस्पताल गई। लेकिन वहां चिकित्सक ने उन्हें दवा नहीं दी। इस मामले की शिकायत अस्पताल में तैनात अधिकारी से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक महिला ने बताया कि वह अपनी सास को अस्पताल से दवा दिलाकर घर पहुंची, और वहां जाकर देखा तो दवा एक्सपायर डेट की निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसओ डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा दवा नहीं देने एवं अभद्रता करने के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी की कोई समस्या है तो मरीज लिखित में उनसे शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें