फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख की ठगी
विज्ञापन

पिलखुवा। भारतीय सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला समेत चार लोगों द्वारा तीस हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी राजेंद्र सिंह द्वारा एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है कि बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अनिल एवं सुनील पिछले आठ वर्ष उनके गांव में गैस चूल्हे रिपेयर करने का काम करते है। अनिल एवं सुनील ने ग्रामीणों को बताया कि गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव भट्ठा पारसौल निवासी उनका बहनोई सुरेश मलिक फौज में सूबेदार है और उनकी बहन बीना देवी एक अधिकारी हैं। वह फौज में सीधी भर्ती करा सकते है। आरोपियों के झांसे में आकर चार युवाओं ने फौज में भर्ती होने के लिए अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र उन्हें दिये। प्रत्येक युवक की नौकरी लगवाने की एवज में दस लाख रुपये मांगे गए। जिस पर राजेंद्र ने आरोपियों द्वारा बताया पता बुलंदशहर के मोहल्ला सूर्यनगर पर पहुंचा और तीस लाख रुपये दे दिए। लंबे समय तक युवाओं की नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने जानकारी करनी शुरू की, तो पता चला कि आरोपियों ने उनके साथ ठगी की है। इस पीड़ित ने आरोपियों पर रुपये वापस करने का दबाव बनाया। अधिक दबाव बनाने पर आरोपियों द्वारा आठ लाख रुपये का चैक पीड़ित को दिया। जो बैक में लगने के बाद बाउंस हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक हापुड़ के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें