फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर मकान में चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। रविवार की रात चोरों ने हिम्मतनगर दहपा स्थित एक मकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने मकान में सो रहे मां-बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों की नकदी और मोबाइल ले गए। सोमवार सुबह दस बजे तक मां-बेटा के नहीं जागने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घर में सामान बिखरा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर दहपा निवासी समीर वेल्डिंग का काम करता हैं। वह अपनी पत्नी मसौता, पिता नवाब और मां मुनाजरी के साथ गांव में ही रहता हैं। समीर की पत्नी अपने मायके ढबारसी गई थी, जिसे लेने के लिए नवाब रविवार की शाम को समीर की ससुराल गया था। घर पर समीर और उसकी मां थी। रविवार की रात वह घर के आंगन में सोए हुए थे। मकान पर मैन गेट नहीं हैं। आरोप है कि चोरों ने मां-बेटा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों की नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दस बजे तक मां-बेटा के नहीं जागने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घर में सामान बिखरा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पड़ोसियों ने मां-बेटे को बेहोशी की हालत में चिकित्सकों को दिखाया। इस घटना से ग्रामीणों में रोष हैं। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि नशीला पदार्थ सुंघाने का मामला झूठा है, वह शराब पीता है, रात को नशे में था। मोबाइल चोरी हुआ है। नकदी और कोई सामान चोरी नहीं हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें