टैक्स जमा करने के लिए बकायेदारों को भेजे नोटिस
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद पिलखुवा का 150 लोगों पर 20 लाख रुपये के अधिक का हाउस एवं कमर्शियल टैक्स बकाया हैं। पालिका द्वारा सोमवार को टैक्स जमा कराने के लिए बकाएदारों को नोटिस भेजे गए हैं। इसके बाद बकायेदारों के खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद में कुल 19550 लोगों हाउस और वाणिज्य कर टैक्स के दायरे में हैं। जिनमें से करीब 150 लोग वह है जिन पर दस हजार रुपये से अधिक का टैक्स एकत्र हो गया हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को दस हजार एवं उससे अधिक के बकायेदारों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस प्राप्ति के 15 दिन के अंदर टैक्स जमा नहीं किए जाने पर दोबारा एक सप्ताह का नोटिस और भेजा जाएगा। इसके बाद भी बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा नहीं करने पर संबंधित की आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी।