फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की मदद से युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की मदद से युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

पिलखुवा। एक युवक ने पड़ोसी किशोरी को अकेला देख बहला फुसलाकर गांव के अपने मित्र के घेर पर छोड़ आया। जिसपर युवक के मित्र ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां ने थाने पर दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 23 जून को वह गंगास्नान करने के लिए गई थी और घर पर उसकी साढ़े 16 साल की बेटी अकेली थी। इस बीच पड़ोसी एक युवक ने किशोरी को अकेला देख उसे बहला फुसला मोटरसाइकिल पर बैठा गांव निवासी अपने मित्र के घेर पर छोड़ आया। जहां पर उसके मित्र ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। गंगास्नान के बाद घर पहुंची महिला को उसकी बेटी ने सारी बात बताई। जिसके बाद बृहस्पतिवार की रात महिला किशोरी को साथ लेकर थाना पहुंची और दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि महिला की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर, किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें