फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये की नकदी और जेवर लेकर किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये की नकदी और जेवर लेकर किशोरी लापता
विज्ञापन

पिलखुवा। स्थानीय एक मोहल्ला निवासी किशोरी छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। लापता किशोरी के पिता ने थाने में मोहल्ला के ही युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति पपीता कारोबारी हैं। पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गत 16 जून की रात उसकी नाबालिग बेटी घर पर सोई थी। अगले दिन पपीते खरीदने के लिए मंडी जाने के लिए सुबह तीन बजे उठा तो बेटी लापता थी। आरोप है कि बेटी अलवारी में रखे तीन लाख रुपये की नकदी और आभूषण ले गई। बेटी की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने कहा है कि इसी बीच उसके भतीजे ने बताया कि किशोरी को मोहल्ले के ही एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखा गया है। इसी के चलते लापता किशोरी के पिता ने थाने में बेटी का अपहरण कर ले जाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश करने में जुटी हैं। शीघ्र ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें