लकड़ी गोदाम में चोरी के मामले में चार पकड़े
पिलखुवा। तीन दिन पूर्व लकड़ी व्यापारी के गोदाम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी किया सामान बरामद किया हैं। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार की रात को चोरों द्वारा परतापुर रोड पर स्थित लकड़ी व्यापारी जीशान के गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका शीघ्र खुलासा करने के लिए एसपी हापुड़ द्वारा पिलखुवा पुलिस को निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात करीब सवा बजे धौलाना कट के पास से मोहल्ला कृष्णगंज ताज होटल वाली गली निवासी सरफराज, मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी मोनिस, मोहल्ला पहलाद नगर निवासी अफसर और जुबैर को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में उनके कब्जे से चोरी की तीन ग्लैंडर मशीन, एक राउटर, एक मोटर, एक हैमर मशीन, एक जिक्सा मशीन समेत आदि गोदाम से चोरी किया सारा माल बरामद किया हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार के वक्त चोरी किए गए सामान को बेचने जा रहे थे। पुलिस द्वारा पूछताछ करने में गिरफ्तार आरोपियों ने गोदाम से चोरी करने का अपराध स्वीकार किया है, गिरफ्तार चोरों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया हैं।