फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिजारसी पुलिस चौकी के सामने व्यक्ति से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिजारसी पुलिस चौकी के सामने व्यक्ति से चेन लूटी
विज्ञापन

पिलखुवा। मुरादाबाद से कार द्वारा दिल्ली जा रहे दंपती को छिजारसी पुलिस चौकी के पास दो युवकों ने मारपीट कर चेन लूट ली। लूट की घटना पुलिस चौकी के सामने घटित हुई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के स्थान पर लूट के मामले को मारपीट होना बता रही हैं। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने चौकी पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी हैं।
दिल्ली निवासी विकास कुमार एक अस्पताल में नौकरी करता हैं। उसकी मुरादाबाद में ससुराल हैं। कई दिनों से उसकी पत्नी मायके में थी। मंगलवार की रात करीब नौ बजे विकास कार द्वारा अपनी पत्नी और सात माह की बेटी को लेकर वापस अपने घर दिल्ली जा रहा था। पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा के पास चौकी के सामने सड़क पर खड़ा युवक कार के सामने आ गया, जिस पर विकास ने कार रोक दी। आरोप है कि कार रुकते ही अचानक दो युवकों ने चालक की साइड का शीशा तोड़कर विकास को मारपीट लहुलूहान कर गले में पहन रखी सोने की चेन को लूट लिया। शोर मचाने पर राहगीरों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग गए। पीड़ित ने इस बाबत चौकी में तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि प्रारंभिक जांच में चेन लूट की घटना संदिग्ध है। मारपीट और कार के शीशा तोड़कर कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर प्रकरण की जांच कर रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें