फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह रात में घूम रहे 10 लोगों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवजह रात में घूम रहे 10 लोगों पर जुर्माना
विज्ञापन

पिलखुवा। सोमवार की रात कोरोना कर्फ्यू में बेवजह घूम रहे दस लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। घंटों थाने पर बिठाए जाने के बाद पुलिस ने सभी का एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में रोष हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में सड़कों पर बेवह घूम रहे दस लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पकड़े सभी व्यापारी शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। पुलिस ने पकड़े लोगों को घंटों तक थाने में बिठाए रखा। इसके बाद सभी लोगों का एक-एक हजार रूपयें का चालान काट जुर्माना वसूल उन्हे छोड़ा। प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि अनलॉक के दौरान रात्रि कर्फ्यू जारी हैं। इस दौरान सभी तरह की व्यापारिक गतिविधि बंद रहेगी और बिना ठोस कारण के किसी को घर से निकालने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें