फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना कट के पास से तीन बाइक चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना कट के पास से तीन बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने धौलाना कट के पास से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की बाइक और तीन चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रविवार को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से तीन बाइक चोरों के आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने धौलाना कट के पास चेकिंग के दौरान मोहल्ला पहलादनगर निवासी संजय कुमार, गांव हिम्मतनगर दहपा निवासी मोन्टी और धौलाना थाना क्षेत्र के गांव कन्दौला निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में उनके कब्जे से दो चारी की बाइक और तीन चाकू बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बरामद दोनों बाइकों को दिल्ली से चोरी करने का अपराध स्वीकार किया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से उनके अन्य साथियों की जानकारी करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें