फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पिलखुवा। सहेली से मिलने उसके घर गई किशोरी के साथ सहेली के भाई द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी शनिवार की देर शाम गांव निवासी अपनी सहेली से मिलने के उसके घर गई थी। बताया जाता है कि उस वक्त घर पर सहेली का भाई अकेला था। सहेली के घर पर नहीं होने की जानकारी होने पर किशोरी वापस घर जाने लगी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसियों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी युवक भाग गया। बाद में पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। बाद में पीड़ित के मां ने थाने पर जाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि शनिवार की रात किशोरी की मां और अन्य परिजनों ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर दुष्कर्म के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें