फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को करंट लगने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को करंट लगने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

पिलखुवा। स्थानीय मोहल्ला सफी की मस्जिद में मकान की छत पर खेल रहा बच्चा बिजली के तार की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि बच्चा बाल-बाल बचा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर बिजली के तारों को हटाने की मांग की।
लोगों का आरोप है कि कॉलोनी को बसे हुए लगभग 15 साल हो गए हैं। लेकिन अभी तक बिजली के तारों के लिए खंभों नहीं लगाए गए हैं। जिसके चलते मोहल्लेवासी बिजली के तार घरों की छतों के पास से निकालने को मजबूर हैं। यही वजह है कि इन तारों के घरों से छूने के कारण कभी भी करंट उतर आता है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे चमन लाल का दो वर्षीय बेटा अनमोल घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान घर की दीवार में बिजली का करंट उतर आया। जिसके चलते बच्चा करंट की चपेट में आ गया और दूर जाकर गिरा। जिससे बच्चा बाल-बाल बचा और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर घरों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने की मांग की हैं। प्रदर्शन करने वालों में आशा, प्रेमवती, बॉबी, जीतू, बबलू, फुरकान, अब्बास, समीर, अशोक, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है, शीघ्र की कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लोगों की समस्या को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें