फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने 15 मिनट तक छिजारसी टोल कराया फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने 15 मिनट तक छिजारसी टोल कराया फ्री
विज्ञापन

पिलखुवा। कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल पर जमकर हंगामा किया। टोल पर कब्जा करते हुए 15 मिनट तक वाहनों को फ्री निकाला गया तथा धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटा तक चले हंगामे के बाद भाकि यू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया।
कृषि कानूनों के विरोध में पिछले छह माह से लगातार विभिन्न किसान संगठनों द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर धरना दिया जा रहा हैं। छह माह बीत जाने पर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने काले झंडा दिखाकर काला दिवस मनाया था। वहीं शुक्रवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में छिजारसी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान टोल वसूली बंद कराकर वाहनों को फ्री निकाला गया। लगभग 15 मिनट तक टोल फ्री रहा। हालांकि टोल पर हंगामा होने की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ, कोतवाल और एसडीएम को तैनात किया था। अधिकारियों के समझाने के बाद भी किसानों ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन और अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा टोल पर पहुंचे तथा किसानों को समझा शांत कराया। बाद में भाकियू जिलाध्यक्ष एवं किसानों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम धौलाना अरविंद कुमार द्विवेदी को सौंपा गया। टोल प्लाजा पर धरना देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर शास्त्री, मंडल महासचिव ज्ञानेश्वर त्यागी, जिला सचिव प्रवेश चौधरी, पिलखुवा नगराध्यक्ष चौधरी प्रदीप सिंह, कमल सिंह, धर्मवीर त्यागी, सचिन त्यागी, दिनेश शर्मा, मनवीर, सुरेन्द्र, बब्लू, हरेंद्र, डा. रामपाल, राजेश, विकास तोमर, गौरव, कुलदीप, शादाब, सुरेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ दिन में कानून वापस ले सरकार
जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सरकार द्वारा आठ दिन के अंदर तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया, तो वह दोबारा से टोल प्लाजा पर कब्जा कर उसे अनिश्चितकाल के लिए फ्री कराएंगे। एसडीएम को ज्ञापन सौपने के बाद भाकियू ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

--
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि किसानों से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन को लेकर धरना समाप्त करा दिया गया है। भाकियू कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने करीब 15 मिनट तक ही टोल प्लाजा को फ्री किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें