फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली अंतर्गत अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हदासे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना निवासी बाबू अपने भतीजे अनवार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से पिलखुवा आ रहा था। रास्ते में हाईवे पर धौलाना कट के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर दर्जनों राहगीर एकत्र हो गए। हादसे के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया। बाद में लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं दूसरी घटना मोदीनगर रोड पर दतैड़ी गेट के पास घटित हुई। पिलखुवा के मोदीनगर बस अड्डा के पास निवासी विनय कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से भोजपुर जा रहा था। रास्ते में दतैड़ी गेट के पास सामने के आई बस से बचाने के चक्कर में बाइक का पहियां ईंट पर चढ़ गया। जिससे फिसल वह गिरकर घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। दोनों ही मामले में थाने पर अभी तक तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें