फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा के पास बंद पड़ी सरिया फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा के पास बंद पड़ी सरिया फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन

पिलखुवा। खेड़ा गांव के पास पिछले कॉफी समय से बंद पड़ी सरिया फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि फैक्टरी से सटी किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बच गई। आग बुझाने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों के राहत की सांस ली। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई हैं।
पिलखुवा फायर स्टेंशन एवं कोतवाली के अंतर्गत धौलाना मार्ग पर गांव खेड़ा के पास पिछले कई वर्षों से स्थित सरिया की फैक्टरी बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्ष पूर्व फैक्टरी संचालक द्वारा लोन का भुगतान नहीं किए जाने पर बैंक ने उक्त फैक्टरी को अपने कब्जे में ले लिया गया था। तभी से वह फैक्टरी बंद पड़ी है और बैंक की देखरेख में हैं। बंद होने के चलते फैक्टरी में रविवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना काफी नुकसान होने की संभावना थी। क्योंकि फैक्टरी से सटी किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जल सकती थी। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा किसी व्यक्ति द्वारा अधजली सिगरेट पीकर फेंके जाने के कारण आग लगना बताया जा रहा हैं। थाने पर अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलखुवा फायर स्टेंशन के प्रभारी बिजेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिसके कारण किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की पकी फसल बच गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी व्यक्ति द्वारा अधजली सिगरेट पीकर फेंकने से आग लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें