फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिला महिला का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में रजापुर की झाल के पास नहर से अज्ञात महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रजापुर के ग्रामीण रविवार की सुबह खेतों पर चारा लेने जा रहे थे। जिन्हें अनूपशहर खंड नहर में रजापुर की झाल के पास नहर में एक महिला का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि महिला का शव करीब एक सप्ताह पुराना है। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष है। संभवत: शव बहकर आया है। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें