फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट दिलाने के नाम पर दस लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर दस लाख हड़पे
विज्ञापन

धौलाना। प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर दस लाख रुपये ऐंठने वाले तीन शातिरों के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। धौलाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लालपुर निवासी हाकमीन पुत्र सलामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि थाना जारचा के ग्राम ऊंचा अमीरपुर निवासी अक्षय कुमार पुत्र मनवीर सिंह, युधिष्ठिर पुत्र सतवीर सिंह, सोलाना निवासी सुभाष ने उसे प्लॉट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये बतौर बयाना लिए थे। उसे तालाब के पास एक प्लॉट दिखा दिया, लेकिन बैनामा कराने के नाम पर वह मुकरते रहे। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में उसने थाना धौलाना में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। पीड़ित ने इस मामले में कोर्ट की शरण लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। कोर्ट में मामला संज्ञान में लेते हुए तीन लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें