फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालंद में टीन शेड लगाते हुए मजदूर की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गालंद में टीन शेड लगाते हुए मजदूर की गिरकर मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गालंद गांव के पास एक कंपनी के गोदाम में टीन शेड लगाने के दौरान मजदूर की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गालंद गांव की रिलायंस रोड पर एक नमकीन कंपनी का गोदाम है। इस गोदाम में नमकीन एवं कंपनी के अन्य सामान की पैकिंग की जाती है। जानकारी के अनुसार गोदाम में मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के गांव जानी कला निवासी रहीस टीन शेड लगा लगा रहा था। इस दौरान रहीस काफी ऊंचाई से गिर गया। मजदूर के अचानक गिर जाने से वहां काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। मजदूर को उपचार के लिए पास में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि 37 वर्षीय रहीश का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें