फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद करने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
रास्ते पर कब्जे को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे जोगीपुरा के ग्रामीण। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
रास्ता बंद करने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। तहसील क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में कुछ दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया। रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की डीएम से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा कि मामले में सुनवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा कि वह अपनी पैतृक संपत्ति पर रह रहे हैं। गांव के अन्य व्यक्तियों के मकान पर आने जाने वाला रास्ता पूर्व से चला आ रहा है। वर्तमान में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर कब्जा करने की नीयत से रास्ते की भूमि पर नींव खोद रहे हैं। विरोध करने पर दबंग मारपीट के लिए उतारू हो जाते हैं। मना करने के बावजूद सड़क पर नींव खोदने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क पर मकान बनते है, तो आने जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। ऐसे में उन्होंने डीएम से उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अनिश्चित कालीन धरना करेंगे। डीएम ने एसडीएम सत्यप्रकाश को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में अली मुर्तजा, गौरव कश्यप, लियाकत अली, आसमा, सुल्लतान, अरूण, कामिल, वसीम, हसीन, मौहम्मद आरिफ, गुलचरन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें