फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबला रोड किनारे गेहूं के खेत में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पबला रोड किनारे गेहूं के खेत में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

पिलखुवा। पबला रोड स्थित गेहूं के खेत में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। इससे ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा हैं।
कोतवाली क्षेत्र के पबला रोड स्थित खेत है। मंगलवार को खेतों में काम करने गए लोगों ने गेहूं के खेत में एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके से जहरीला पदार्थ बरामद किया हैं। शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस वृद्ध द्वारा आत्महत्या किए जाना बता रही हैं। शव मिलने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। मौके से जहरीला पदार्थ मिलने से प्रतीत होता है कि वृद्ध द्वारा आत्महत्या की गई हैं। उन्होंने बताया कि शव के पास के बरामद पदार्थ को जांच के लिए लैंब भेजा जा रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

--
सोमवार को पेड़ से लटके मिले शव की भी अभी तक नहीं हो सकी पहचान
सोमवार को गांव गालंद के जंगल स्थित एक पेड़ से लटका शव बरामद किया था। पुलिस अभी भी पहचान कराने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें