फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिजारसी टोल पर भाकियू का हंगामा, फ्री में निकाले वाहन

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
छिजारसी टोल पर भाकियू का हंगामा, फ्री में निकाले वाहन
विज्ञापन

पिलखुवा। गाजीपुर बॉडर्र पर चल रहे किसान आंदोलन में जा रहे एक किसान से छिजारसी टोल पर कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। भाकियू के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल के पास धरना देकर टोल फ्री करा दिया। लगभग चालीस मिनट तक टोल फ्री रहा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि बाद में टोल कर्मियों द्वारा माफी मांगने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
भाकियू के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मोदीनगर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत कई स्थानों से किसान एवं कार्यकर्ता छिजारसी टोल पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद किसान नेता टोल के पास धरना देकर बैठ गए तथा टोल फ्री करा दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू नेताओं को समझाने का प्रयास किया। इस पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिन पहले बिजनौर निवासी कुछ किसान निजी वाहनों से आंदोलन में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर जा रहे थे। टोल कर्मियों ने वाहनों को रोककर शुल्क मांगा। जब किसानों के लिए टोल फ्री होने की बात कही तो उनके साथ अभद्रता की गई तथा वाहनों से भाकियू के झंडे भी उतरवा दिए गए। आरोप है कि टोल कर्मियों द्वारा भाकियू के उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ भी अपशब्द बोले गए। सूचना पर पहुंचे टोल प्रबंधक ने अभद्रता पर माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने टोल पर बैठकर खाना खाया तथा वहां से गाजीपुर की तरफ रवाना हो गए। इस अवसर पर विकास चौधरी, कुशलपाल, जयकुमार मलिक, दिनेश शर्मा, मनोज कुमार आदि किसान एवं भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ सिंह का कहना है कि तीन पहले कुछ किसानों के साथ अभद्रता का मामला संज्ञान में नहीं है। सोमवार को भाकियू एवं कुछ किसान द्वारा धरना दिया गया था। बाद में पुलिस के सहयोग से मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें