संदिग्ध परिस्थिति में महिला लापता
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से महिला अपने बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने महिला की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव निवासी एक युवक पर महिला को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि गत 17 फरवरी को उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर थी। देर शाम व्यक्ति घर पहुंचा तो महिला और तीनों बच्चे गायब मिले। उसकी सभी संबंधित स्थानों पर परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं पर कुछ भी पता नहीं चल सका। तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि महिला को अंतिम बार गांव निवासी एक युवक के साथ देखा गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।