फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाद पूरी कर चुके जिले के 104 माइनरों के पुलों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मियाद पूरी कर चुके जिले के 104 माइनरों के पुलों का होगा निर्माण
विज्ञापन

हापुड़। मियाद पूरी कर चुके जिले के 104 रजवाहों और माइनरों के पुलों का निर्माण कराया जाएगा। सिंचाई विभाग की अनूपशहर शाखा खंड गंगानहर की ओर से शासन को भेजे गए 29.74 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को शासन ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ से कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सिंचाई विभाग की अनूपशहर शाखा खंड गंगानहर का क्षेत्रफल जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ हापुड़ और बुलंदशहर में आता है। डिवीजन क्षेत्र में 325.04 किलोमीटर लंबे रजवाहे हैं, जबकि 585 किलो मीटर लंबे माइनर हैं। रजवाहों और माइनरों से डिवीजन क्षेत्र में एक लाख 16 हजार एकड़ भूमि सिंचित होती है। चारों जनपदों में रजवाहों और माइनरों पर बने 104 पुल ऐसे हैं, जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके उन पर आवाजाही बदस्तूर जारी है। ऐसे में ये जर्जर हो चुके हैं और इनकी हालत ठीक नहीं है। इन पर आवाजाही भी बदस्तूर जारी है, जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। विभाग ने ऐसे पुल-पुलियों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इनमें से आठ पुलों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा, जबकि 96 पुलों की बड़े स्तर पर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता खंड गंग नहर अनूपशहर शेर सिंह का कहना है कि जर्जर हो चुके पुराने पुलों की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव भेजे थे। डिवीजन क्षेत्र में 104 पुलों का चयन किया था। इनमें आठ नए पुल, 15 रजवाहों पर 57 पुल और 62 माइनरों पर 39 पुलों की मरम्मत की जाएगी। इन पर 29 करोड़ 74 लाख 91 हजार रुपये का खर्च होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इन कार्यों का उद्घाटन किया गया है। इस दौरान डीएम अनुज सिंह, सीडीओ उदय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें