छिजारसी पुलिस चौकी पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : PILAKHWA
चालकों में मारपीट, एक बस में की तोड़फोड़
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की रात दो निजी बस चालकों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। एक बस चालक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और दूसरी बस में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को आता देखकर दोनों चालक बसों को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों बस बरेली से दिल्ली जा रही थी। मुरादाबाद के समीप बस को आगे निकालने के चलते दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई थी। तब सवारियों ने मामला निपटा दिया था। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक होटल पर दोनों चालकों के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों बस चालकों में से एक पिलखुवा निवासी है। स्थानीय होने के चलते बस चालक ने फोन कर अपने साथियों को छिजारसी टोल प्लाजा के निकट बुला लिया और दूसरी बस को रोककर चालक के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं हमलावरों ने डंडों से बस के शीशें तोड़ दिए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों बसों के चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। दोनों बसों को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई