फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर तोड़ी हाथ की हड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर तोड़ी हाथ की हड्डी
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर के एक स्कूल में कक्षा छह के छात्र की शिक्षक ने डंडे से पिटाई कर दी। बाजू में डंडा में लगने से उसकी हड्डी टूट गई। छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कृष्णगंज रोड नई आबादी निवासी अय्यूब ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शनिवार को वह स्कूल गया और कक्षा में बैठा हुआ था। आरोप है कि इस बीच बिना किसी कारण के शिक्षक ने उसकी बाजू में डंडा मार दिया। जिससे छात्र की बाजू की हड्डी टूट गई। आरोप है कि परिजनों द्वारा मामले की शिकायत स्कूल में जाकर प्रधानाचार्य से की गई, तो उन्होंने भी उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें