खैरपुर-खैराबाद में दो पक्षों में मारपीट
पिलखुवा। गांव खैरपुर-खैराबाद में किसी बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पर नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर-खैराबाद में बुधवार की शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। बाद में ग्रामीणों ने समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया। पीड़ित ने थाने पर नामजद तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच करना बता रही हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।